बिलासपुर जिले के शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा के लिए मार्गदर्शिका निर्माण कर रहे
सी. एन. आई न्यूज बेलगहना
बैजनाथ पटेल
जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा, बिलासपुर के आदेशानुसार विज्ञान और गणित विषय शिक्षकों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु मार्गदर्शिका निर्माण किया जा रहा है ।
यह कार्य शहरी स्रोत केंद्र बिलासपुर में एपीसी श्रीमती सुनीता पांडेय के मार्गदर्शन में सुशील कुमार पटेल शास. उच्च.माध्य.विद्या.मिट्ठूनवागाव,सरोज दुबे शा. बालक पूर्व मा.शाला सकरी,चरण दास महंत उन्नत प्रा.शा.धनुहारपारा,सुश्री चानी एरी पू.मा.शा.पंधी,पवन श्रीवास पू.मा.शा.चिचिरदा,श्रीमती रश्मि अग्रवाल पूर्व मा.शा. काठाकोनी,प्रज्ञा नारायण पाली पू.मा.शा.मोढ़े ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चार दिवसीय कार्य योजना को सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य कर रहे हैं ।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक विशिष्ट अवधारणा को विकसित किया जा रहा है ।इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान गणित जैसे विषयों के प्रति उत्सुकता, सृजनता एवं प्रेम की भावना का विकास करना है ।इस मार्गदर्शिका में कक्षा पहली से बारहवीं तक होने वाली इंस्पायर अवार्ड ,नवोदय,,पीईटी, पीएटी, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा पर प्रकाश डाला गया है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.