लोकेशन सुकमा
जिला ब्यूरो संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
जादू टोना कर जान से मारने की दी धमकी गुस्सा आने पर कर दी हत्या
1 दिसम्बर को थाना गादीरास में सूचना मिला की ग्राम कोटमीगुड़ा अतिकारीरास में ग्रामीण जगन्नाथ कश्यप उम्र 45 वर्ष की हत्या कर शव को गड्डे में फेंक दिये है । इस पर तत्काल एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार एवं थाना प्रभारी रितेश यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करा कर घटना स्थल की ओर रवाना हुये व मृतक के शव को कब्जे में लेकर उनके परिवार वालों से पूछताछ किया उन्होंने बताया कि रात में खाना खाने के बाद ताती धनीराम धान मिंजाई के लिए बुलाया है वहीं जा रहा हूं कहते हुये ताती पारा जाने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं आया जिसके आधार पर ताती धनीराम से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर बताया कि दिनांक पूर्व में जगन्नाथ कश्यप उसके घर धान मिंजाई करने के लिए आया था तथा जादू टोना करके तेरे परिवार को बर्बाद कर कहते हुए गाली गलौच करने लगा । जिससे ताती धनीराम को गुस्सा आ गया और वो पास रखे डण्डे से उसके कनपट्टी में वार कर दिया जिससे जगन्नाथ कश्यप वही गिर गया व उसकी मृत्यु हो गई जिसे कंधे में उठाकर वहां से लगभग 300-400 मीटर दूर जाकर गड्डा में फेंक दिया । आसपास के अन्य ग्रामीणों से पूछताछ करने पर यह भी पता चला कि पूर्व में भी ताती धनीरास द्वारा जगन्नाथ कश्यप को धमकी देते हुये कहां था कि मेरे परिवार को जादू टोना कर तुम्हे जान से मार दूंगा । परिवार वालों द्वारा 4-5 दिनों तक आसपास पतासाजी किया गया तथा 1 दिसम्बर को शव मिलने पर थाना गादीरास में सूचना दिया गया । उक्त घटना पर थाना गादीरास में अप.क्र . 23/2021 धारा 302 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है । उक्त आरोपी ताती धनीरास को न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.