Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 3, 2021

खैरागढ़ः-दिव्यांग प्रत्याशी के लिए निर्वाचन अधिकारी ने पेश की मिसाल, कार्यालय से बाहर आकर लिया नामांकन

 खैरागढ़ः-दिव्यांग प्रत्याशी के लिए निर्वाचन अधिकारी ने पेश की मिसाल, कार्यालय से बाहर आकर लिया नामांकन



खैरागढ़ । नगरपालिका चुनाव के तहत नामांकन भरनें रिटर्निंग कार्यालय पहुँचें दिव्यांग प्रत्याशी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी टंकेश्वर साहू ने भी अपना दायित्व निभातें निकाय चुनाव में आदर्श प्रस्तुत किया। धरमपूरा किलापारा वार्ड 11 से अपना नामांकन जमा करने बैटरी चलित ट्राइसिकल में पहुँचें निर्दलीय प्रत्याशी सचिन भगत का नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी टंकेश्वर साहू नें कार्यालय के बाहर आकर लिया। इस दौरान सचिन भगत नें भी कार्यालय में दिक्कत के चलते नामांकन बाहर ही लेने का निवेदन किया जिसें सहायक निर्वाचन अधिकारी साहू ने स्वीकार कर लिया। निर्वाचन अधिकारी साहू को अपना नामांकन देने के बाद उनके प्रस्तावक बनें मतदाता ने नामांकन की बाकी औपचारिकता कार्यालय में खड़े होकर पूरी कराई । उल्लेखनीय है नामांकन प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन था । इस दौरान सुबह से ही एसडीएम कार्यालय परिसर में भारी गहमागहमी बनी थी । वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी सचिन भगत नें अपना नामांकन वार्डवासियों के साथ जमा कराया। सचिन में विकास के वादों के साथ अपनी जीत का दावा करते कहा कि वार्ड के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देने का मन बनाया है। इससे पहले दिव्यांग सचिन ने गुरूवार को दिनभर नामांकन पत्र लेकर सारी औपचारिकता और आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई थी। गुरूवार को औपचारिता पूरी होने के बाद नामांकन का समय खत्म होने के चलते उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन जमा किया ।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad