रायपुर : 03 दिसम्बर, 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी आज 03 दिसम्बर 2021 को निर्धन, असहाय जरूरतमंदों के लिए चलाये जा सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 337वे दिन मानवता को बरकरार रखते हुए राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन, फुटपाथ व विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में लंबे समय से विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए रुके हुए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में संस्था द्वारा बीते एक वर्षों से निरतंर हर गरीब जरूरतमंद लोगों को उनकी मुलभुत सुविधाओं की पूर्ति हेतु आवश्यकता अनुरूप भूख से राहत देने की उद्देश्य से सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए दोनों वक्त का भोजन वितरण, किसी भी सरकारी अनुदान प्राप्त किये, अपने आपसी सहयोग से किया जा रहा हैं।
आजके इस मानवीय कार्य में अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.