रामपुर सोसाइटी में धान उठाव के अभाव के कारण खरीदी बंद होने के कगार पर किसानों को हो रही परेशानी ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर पंजीयन क्रमांक 1108 में अब तक कुल खरीदी एवं उठाव प्राप्त बोरा एवं पिछले साल की अपेक्षा 60 प्रतिशत खरीदी की विवरण निम्नानुसार धान मोटा 120.40 धान पतला 19957.60 सरना 472.40 कूल योग 20550.40 क्विटल धान खरीदी की जा चुकी है जो पिछले साल की खरीदी 33524.80 की तुलना में 60 प्रतिशत हो गई मात्र 20 दिनों में रिकार्ड तोड़ खरीदी हुई है बारदाना प्राप्त जूट नया 40.000हजार बोरी किसान से प्राप्त 23041 तेवीस हजार इकचालिस बोरी पीडीएस से प्राप्त 11188 ग्यारह हजार एक सौ अठारह बोरी एच डी पी ई मिलर्स से 2000 दो हजार प्राप्त हुई है
कूल प्राप्त बारदाना 78389 अठत्तर हजार तीन सौ नवासी बोरी प्राप्त हो चुका है शेष बारदाना आज की स्थिति में 27013 सत्ताईस हजार तेरह बारदाना उपल्बध है ।कुल किसान 1385 में से अब तक 609 छ सौ नौ किसानों ने अपना धान बेंच चुके है अब तक टोकन 3 जनवरी तक 1041 किसानों टोकन जारी हो चुका है शेष 344 किसान का टोकन महिने भर चलेगा ।खरीदी केन्द्र में फड़ की कमी के कारण खरीदी बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है अतिशीघ्र उठाव नही होने कि स्थिति में खरीदी बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है ।
डी एम ओ सर जल्द डी ओ और टी ओ जारी कर उठाव कराये तो सुचारु रुप से खरीदी हो सकती है सोसायटी प्रबंधन शासन प्रशाशन से सहोयग की अपेक्षा कर रही है जबकी प्रबंधक संजय वर्मा द्वारा हाई टेक स्टेक बनाकर 2500 सौ से 2600 सौ बोरी की लाट बनाया है इससे बड़ा और स्टेक नही बनाया जा सकता है ।
जल्द ही उठाव परिवहन किया जाय तो किसानों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है चन्द्रभूषण यदु संचालक मंडल सदस्य शासन प्रशासन की ध्यान आकर्षण कराते हुये किसानों एवं सोसाइटी प्रबंधन के बीच सौहार्द्र पुर्ण वातावरण में निर्बाध गति से धान खरीदी में सहयोग करने की अपील करता है ।
कलेक्टर महोदय तारन प्रकाश सिंन्हा जी को जानकारी देने पर कल तत्काल परिवहन कराने आश्वासन दिये है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.