छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने संस्था, अवाम-ए-हिन्द को जनहित कार्यों के लिए किया सम्मानित
आज दिनांक 19 दिसंबर 2021 को स्थानीय शहीद स्मारक भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन द्वारा एजाज़ी प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें कोरोनाकाल में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉक्टर्स, प्रतिष्टित संस्थानों, संगठनों तथा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय मंत्री जी, टी.एस. सिंहदेव एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा शहर की सर्वधर्म, जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी को संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में विगत 27 वर्षो से निःस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुए, मानव जीवन को सुरक्षित करने, सुपोषण अभियान के तहत जरूरतमंदों को निरंतर दोनों वक़्त का भोजन मुहैय्या कराने तथा विशेषतः कोरोनाकाल में सक्रियता के साथ किये गए मानवसेवा जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए कोरोना वारियर से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के प्रति संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने ज़कात फाउंडेशन के तमाम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान जी के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, राजेंद्र शर्मा, मो. अफ़ज़ाल, योगेश्वर सिन्हा, अज़हर शरीफ, अनमोल जैन, वसीम अकरम, अतीक खान एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.