Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 20, 2022

आयुष मंत्री श्री कावरे ने मानेगांव-रावडबंदी-ज्वालादेवी सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 02 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 4.5 किलोमीटर लंबाई की डामरीकृत सड़क

 आयुष मंत्री श्री कावरे ने मानेगांव-रावडबंदी-ज्वालादेवी

सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन


02 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 4.5 किलोमीटर लंबाई की डामरीकृत सड़क



     बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने आज 19 जनवरी को ग्राम मानेगांव में मानेगांव से रावड़बंदी-ज्वालादेवी तक 4.5 किलोमीटर लंबाई की पक्की डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण के लिए जिला खनिज निधि से 02 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा किया जायेगा।


     भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर बंबुरे, जनपद सदस्य श्री भूरू पटेल, ग्राम पंचायत मानेगांव के प्रधान श्री जीतू परते, श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री के सी बोपचे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गायत्री कुमार सारथी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ श्री खरे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा है। इस क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद से उन्हें प्रदेश मंत्रीमंडल में मंत्री बनाया गया है। अब मेरा दायित्व है कि मैं परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक राशि विकास कार्यों के लिए लेकर आऊं। परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। आज मानेगांव से रावड़बंदी और ज्वालादेवी सड़क का भूमिपूजन किया गया है।


     मंत्री श्री कावरे ने कहा कि मानेगांव से रावड़बंदी-ज्वालादेवी सड़क का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। उन्होंने मंच से ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ को निर्देशित किया कि वे कल से ही इस सड़क का कार्य प्रारंभ करायें। उन्होंने सड़क निर्माण की तय समय सीमा 12 माह से पहले 09 माह में सड़क का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री कावरे ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार से कहा कि सड़क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए और इसमें स्थानीय लोगों को ही काम दिलाया जाये। यह नहीं चलेगा कि ठेकेदार जबलपुर से अपने साथ वहां के लोगों को सड़क बनाने यहां पर लाये।


     मंत्री श्री कावरे ने कहा कि गांगुलपारा तक पहुंचने के लिए भी पक्की सड़क बनायी जायेगी। सुरवाही से अमेड़ा-बघोली सड़क, बघोली से गोंडीटोला-भरवेली सड़क, सुरवाही से कुरथीटोला सड़क, सुरवाही एवं मानेगांव में सामुदायिक भवन भी बनाया जायेगा। इन कार्यों के लिए शीघ्र ही भूमिपूजन भी किया जायेगा। भानपुर से खुटिया तक पक्की सड़क निर्माण के लिए 01 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके है। हट्टा से हरदोली तक सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रुपये एवं इस सड़क पर पुलिया निर्माण के लिए 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।


     मंत्री श्री कावरे ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए वे पूरी सावधानी बरतें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की दूरी का पालन करें। 15 से अधिक की आयु के सभी लोगों को कोविड वैकसीन के दोनो डोज लग जाना चाहिए और कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से नहीं छूटना चाहिए। मंत्री श्री कावरे ने ग्रामीणों से कहा कि वे स्वस्थ्य रहने के लिए आयुष को अपनायें। अपने घर की बाड़ी में औषधीय पौधे अवश्य लगायें। औषधीय पौधों का उपयोग करने से उन्हें बीमारियां नहीं होगी और अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad