Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 20, 2022

मंत्री श्री कावरे ने किया गोवारी समाज भवन हट्टा का लोकार्पण

 मंत्री श्री कावरे ने किया गोवारी समाज भवन हट्टा का लोकार्पण



     बालाघाट।आज 19 जनवरी कों आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित गोवारी समाज हट्टा के सामुदायिक भवन का पूजा अर्चना कर फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोवारी समाज के जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया राऊत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महेश सहारे, श्री फूलचंद सहारे, श्री मल्लू कारसर्पे, वरिष्ठ नेता डॉ टी डी वैध, सरपंच डिलन पिछोड़े, श्री वेद प्रकाश पटेल, श्री जयसिंह नागपुरे, श्री चित्रसेन पारधी, दादा भैया, नितेश सोनकर, राजू बुर्रे, उमेश सोनकर एवं बड़ी संख्या मे सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


     मंत्री श्री कावरे ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी गोवारी समाज के बंधुओं के श्री चरणों में नमन अर्पित करता हूं। राजनेता किसी एक समाज का नहीं होता वह, सभी समाज का होता है, वह सभी समाज की चिंता करता है। यही उस राजनेता का धर्म है। समाज के लोग अपनी पुरातन संस्कृति एवं रीति रिवाज को भूलते जा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं को भी भूलते जा रहे हैं । संस्कृति एवं सामाजिक परंपरा धरोहर को जीवित रखने के लिए मैं पंचमी के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन करता था। कोरोना कॉल मे लोगो कों अपने घर एवं गांव की याद आई और वह अपने घर लौटा। संकट की घड़ी में उसको अपना घर परिवार और समाज याद आया।


     मंत्री श्री कावरे ने कहा कि उनके द्वारा हरदोली से लेकर हट्टा टोला तक की सड़क की स्वीकृति दिलाई गई है। इस रास्ते पर बनने वाले पुलिया भी स्वीकृत करा रहा हूं। मैंने इस महीने लगभग 50 करोड रुपए के विकास के कार्य स्वीकृत कराएं है। इस अवसर पर समाज के सभी बंधुओं को यह संदेश देना चाहता हूं कि हम समाज की प्रगति और एकता के लिए शिक्षा की अलख जगाये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad