रात्रि में घर के सामने से चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों से जेसीबी का छोटा दाता वाला बकेट कीमती 15000रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री दीपक झा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने प्राप्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पिताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी ओ.पी.त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 17.01.22 को प्रार्थी गजेन्द्र वर्मा पिता दुलरवा वर्मा उम्र 29 साल साकिन चण्डी थाना सुहेला थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 15.01.22 से 16.01.22 के इसके घर के सामने रखे तीन दाता वाला छोटे बकेट कीमती 15000रू. को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के लगातार संदेहियों से पूछताछ जारी था इसी क्रम में संदेही आरोपी 1. चोवाराम ध्रुव पिता परसुराम ध्रुव उम्र 20 साल साकिन चण्डी थाना सुहेला 2. सूरज यादव पिता साधराम यादव उम्र 22 साल साकिन रिस्दा थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदाबाजार 3. धर्मेन्द्र ऊर्फ सरगम वर्मा पिता लेखराम वर्मा उम्र 19 साल साकिन चण्डी थाना सुहेला जिला बलौदाबाजार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसमें अपने अपने कथन में बताये कि दिनांक 15.01.22 को तीनों सूरज यादव के मो.सा. क्र. सीजी 22 जी 2736 में बैठकर रात्रि 11.00 बजे चण्डी के गजेन्द्र वर्मा के घर के सामने जाकर वहां रखे जेसीबी के तीन दाता वाले छोटे बकेट को मो.सा. में डालकर, मो.सा. को धर्मेन्द्र ऊर्फ सरगम चलाते पीछे चोवा ध्रुव बकेट को पकडकर बैठा और सेम्हराडीह के आगे नर्सरी में छीपा देना आरोपी सूरज यादव को बैठते नही बनने पर लिफट लेकर रिस्दा चले जाना एवं मो.सा. को दूसरे दिन सूरज यादव के घर ग्राम रिस्दा में छोडना बताये। मेमो0 कथन के आधार पर आरोपी चोवाराम ध्रुव पिता परसुराम ध्रुव उम्र 20 साल साकिन चण्डी से तीन दाता वाला जेसीबी के छोटा बैकेट कीमती 15000रू. आरोपी सूरज यादव पिता साधराम यादव उम्र 22 साल साकिन रिस्दा थाना सिटी कोतवाली से एक होण्डा मो.सा. क्. सीजी 22 जी 2736 कीमती 20000रू. जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध सदर का घटित करना सबूत पाकर विधिवत गिर0 किया गया, मामला अजमानती होने से आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, प्रआर 182 भीम साहू, आर. 809 प्रशांत धर दीवान, 568 महेश भारती, 525 शिवशंकर कुर्रे का विशेष योगदान रहा |

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.