सिमगा ब्लॉक ग्राम चौरेंगा के पटवारी अनुपस्थित ग्रामीण संबंधित कार्यों से है परेशान इसपर शिवसेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिमगा में अबैध शराब पर प्रतिबंध चौरेंगा में पटवारी व नाली निर्माण के लिए शिव सैनिकों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष संतोष यदु व जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद के दिशा निर्देशन पर एसडीएम को शिव सैनिकों ने दिया ज्ञापन। सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरेंगा जहां लंबे समय से पटवारी नहीं आ रहा हैं जिससे ग्रामीणों का संबंधित कार्य हो रहे प्रभावित। साथ ही गांव में निकासी पानी रोड पर बहने से आवागमन में भारी दिक्कत होता है नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण शिव सैनिको ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर एसडीएम टीआर महेश्वरी को ज्ञापन सौंपे। वहीं सिमगा नगर अध्यक्ष सुनील देवांगन ने बताया कि सिमगा नगर में अबैध शराब वार्डो व ढाबों पर खुलेआम बिक रहा है जिससे नगर का माहौल खराब हो रहा है उनपर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिये है ऐसे लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा शिवसेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपते समय ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, नगर अध्यक्ष सुनील देवांगन, हथबंद अध्यक्ष मोनु समुद्रे, चौरेंगा राजु मानिकपुरी, मनोहरा लेखपाल देवांगन, अशोक देवांगन, नीलकमल वर्मा, मुलचंद टंडन, देवदास मानिकपुरी आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.