Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 8, 2022

आज का राशिफल 08 जनवरी, 2022 - शनिवार


 आज का राशिफल 08 जनवरी, 2022 - शनिवार


मेष

08-01-2022


 आज आपका दिन खास रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आ सकती है। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। साथ ही इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

08-01-2022


 आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है।  आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर 


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

08-01-2022


 आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

08-01-2022


 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को आपको अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे। ब्राह्मण को भोजन कराएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


सिंह 

08-01-2022


 आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पायेंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्चे के मुकाबले आय अच्छी हो रही है।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------



कन्या

08-01-2022


 आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

08-01-2022


 आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। छोटे कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। कुछ आसपास के लोगों के साथ आपकी थोड़ी बहस हो सकती है। माता-पिता का सहयोग कम ही मिल पायेगा। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों पर आपको लगाम लगाना चाहिए। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी परेशानी दूर होगी। 



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : हल्का पीला



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

08-01-2022


 आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आज आप कुछ दान करेंगे या फिर अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीदेंगे। किसी ना किसी तरह आपके संसाधनों से किसी ना किसी को तो लाभ होगा ही। आज के दिन आपको लंबे समय से लंबित उन्नति मिल सकती है। हो सकता है कि आप इसकी अपेक्षा लंबे समय से कर रहे हों, लेकिन देर आए दुरूस्त आए। इस उन्नति से आपको एक लंबे अरसे के बाद समाधान मिलेगा।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


धनु 

08-01-2022


 आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


मकर 

08-01-2022


 आज आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए, इससे आपको लाभ भी हो सकता है। दफ्तर में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से अच्छे अंक प्राप्त भी होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------


कुंभ 

08-01-2022


 आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें। आज ज्यादा तनाव और परेशानी के कारण सिरदर्द हो सकता है। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ताकि आप सिरदर्द जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकें और साथ ही तनाव भी कम हो सके।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

08-01-2022


 आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad