Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 8, 2022

कोरबा जिला जिम एसोसिएशन ने जिम खोलने की मांग

कोरबा जिला जिम एसोसिएशन ने जिम खोलने की मांग चेम्बर्स आफ कामर्स अध्यक्ष को दिया ज्ञापन


सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :- कार्यालय कलेक्टर द्वारा जिम बन्द करने की गाइडलाइन जारी होने के पश्चात आज कोरबा जिला जिम एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियो ने चेम्बर आफ कामर्स अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित यादव,  सचिव मधुर कुमार साहू ने बताया कि विगत 2 वर्षों से जिम संचालको को जो नुकसान हुआ है उससे उनकी आर्थिक स्थिति टूट गई है जिसकी भरपाई आज पर्यंत तक नही हो पाई है। इस स्थिति में अभी दुबारा से जिम बन्द होना इन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर बना देगा। एसोसिएशन के संरक्षक तारकेश मिश्रा ने बताया कि लगभग सभी जिम किराये के भवन पर संचालित हैं,किराये के साथ बिजली, पानी , मेन्टेन्स एवं स्टाफ पेमेंट का भार संचालको को वहन करना पड़ता है, जिम बन्द होने के कारण वहां कार्यरत प्रशिक्षको को भी रोजगार की दिक्कत होगी।


चेम्बर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वो इस विषय पर कलेक्टर महोदया से बात करेंगे और प्रतिदिन कम से कम सुबह शाम 2 घण्टे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिम खोलने की जो मांग एसोसिएशन ने की है,इस हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर गंगाश्री जिम संचालक मधुर कुमार साहू, दीपक अग्रवाल, आयरन जेनरेशन- सुमित यादव, बॉडी फिटनेस शानवीर अरोरा, एस्थेटिक डेन अनिल यादव, फिटनेस मन्त्रा से हर्श्वीर सिंह , मसल गैराज से हर्षल, सीएमए छग मार्शल आर्ट किकबॉक्सिंग एकेडमी से तारकेश मिश्रा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad