कोरबा- पुलिस लग रहा आरोप: एसपी से की गई शिकायत
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा : 10.01.2022/ जिले में ये कैसी सामुदायिक पुलिसिंग चल रही है? मजदूरी कर अपने घर लौट रहे युवकों को मानिकपुर चौकी पुलिस ने पकड़कर मारपीट करते हुए डरा धमकाकर 20 हज़ार रुपये मांगा नही देने पर धारा बढ़ाते हुए जेल भेज देने की धमकी दिए जाने का आरोप युवकों ने लगाया है।

युवकों ने बताया कि मामला 7 जनवरी शुक्रवार की रात करीब दस बजे की है जब गायत्री नगर, एस.बी.एस. कॉलोनी, एस.ई.सी.एल. निवासी तीन मजदूर युवक अखिलेश खरे, विकास जांगड़े व सूरज जांगड़े अपने इंपल्स वाहन CG 12 A AG 1073 में सवार होकर दादर से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे इस दौरान रवि शंकर शुक्ल नगर, दादर चौक में स्थित मेडिकल स्टोर के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल चालक ने युवकों को ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार गिर पड़े इतने में ठोकर मारने वाले वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया, युवक को भागता देख एक युवक चिल्लाने लगा, प्रार्थी सूरज जांगड़े ने बताया कि हमारे साथ हुए दुर्घटना देख एक मेडिकल स्टोर संचालक ने मानिकपुर चौकी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी इतने में चौकी से प्रधान आरक्षक संतोष सिंह घटना स्थल पहुंचकर तीनो युवकों को चौकी ले गए जहाँ उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई साथ ही उनका मोबाइल व जेब में रखे 7 हज़ार रुपये को ले लिया गया। प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ने युवकों को धमकी देते हुए कहा कि 20 हजार रुपये और लेकर आओ तब तुम्हारा गाड़ी व मोबाइल मिलेगा नही तो धारा बढ़ा कर जेल भेजूंगा। डरे सहमे युवकों ने पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया हाथ पैर जोड़े लेकिन युवकों की एक न सुनी।
युवकों ने बताया कि मोबाइल बेंचकर पैसे की व्यवस्था करने की बात कहने पर प्रधान आरक्षक ने मोबाइल देकर छोड़ दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.