अब समितियों में खुलेंगे सामान्य सुविधा केंद्र
सहकारी समितियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर
बालाघाट।आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत गत 7 जनवरी 2022 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नरेश कुमार पाल आयुक्त सहकारिता भोपाल, पी.एस. तिवारी प्रबन्ध संचालक अपैक्स बैंक भोपाल से प्राप्त निर्देश के पालन में दिनांक 10 जनवरी 2022 को जिला मुख्यालय में कलेक्टर व बैंक प्रशासक डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अभिनव कुमार पांडे डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर द्वारा राजीव सोनी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट, राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी बैंक मुख्यालय की उपस्थिति में जेएसके बैंक से संबद्ध 126 सहकारी समितियों के सोसायटी मैनेजरों को आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत पैक्स समितियो सामान्य सुविधा केंद्र खोले जाने हेतु एमपी ऑनलाइन में पंजीयन के सबन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।
इस सबन्ध में जानकारी से अवगत कराते हुये कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की सभी सहकारी समितियां आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना को लेकर अग्रसर होने की दिशा में कार्य करेगी। जिससे सहकारी समितियां को संबल मिलेगा। इसी तारतम्य में श्री सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी समिति मैनेजरों को बारीकी से वन टू वन जानकारी से अवगत कराया गया है। इसके अलावा ऋण वसूली के सबन्ध में समीक्षा करते हुये पशुपालन, मत्स्य पालन के प्रकरणों में गति लाने औऱ समयावधि में मुख्यालय प्रेषित करने निर्देशित किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.