Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 10, 2022

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा कर किसानों को राहत दे प्रदेश सरकार :पवन साहू

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा कर किसानों को राहत दे प्रदेश सरकार :पवन साहू 


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद- बारिश के वजह से किसान अपना धान सोसायटी में नहीं बेच पा रहे हैं ऐसे में 31 जनवरी तक पंजीकृत प्रदेश भर के किसानों से धान खरीदी असंभव प्रतीत हो रहा है इसको लेकर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और जिले के किसान नेता पवन साहू ने कहा कि सरकार धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए और पंजीकृत किसानों से धान खरीदी कर किसानों को राहत दे। उन्होंने बताया इस खरीफ सीजन में करीब22.66 लाख पंजीकृत किसानों से2399सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदी हो रही हैं और105लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य है और कुल 44दिन में खरीदी होनी है।


रबी फसलों को भी हुआ है नुकसान

उन्होंने बताया किसानों के धान खलिहानों में रखें हुए हैं जिन्हें किसान बेच नही पा रहे हैं और प्रदेश के किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखाई दे रही हैं और जिले के138 उपार्जन केंद्रों पर भी 21हजार क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे रखे हुए हैं। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा लेकिन बीते महीने भी बारिश हुई थी उसकी वजह से रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है उसके क्षति का आकलन रिपोर्ट का कोई पता नहीं है वही फिर बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई हैं।किसान अपनी उपज बेचने का बाट जोह रहे हैं, ऐसी स्थिति में प्रदेश भर के पंजीकृत किसान अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे।उन्होंने बताया शासन ने धान खरीदी की अंतिम तिथी 31जनवरी तय किया है और बारिश की वजह से14दिन ही खरीदी होगी शेष दिन अवकाश हैं, ऐसे में प्रदेश सरकार किसानों के हित में धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी से बढ़ा कर किसानों को राहत दे।उन्होंने धान खरीदी की मियाद 15दिन औऱ बढ़ाने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad