एमपी वन विभाग इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन
बिरसा/बालाघाट।सोमवार को वन परिक्षेत्र सामान्य वन मंडल बिरसा दमोह अंतर्गत भूतना ग्रामपंचायत के सोनघाघरा में मध्यप्रदेश इको पर्यटन विभाग बोर्ड भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन वनविभाग के द्वारा व बालाघाट वनमंडलाधिकारी व बैहर उपवनमंडलाधिकारी के निर्देशन में उक्त आयोजन किया गया जिसमें तहसील के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जानकारियां दी गईं।
इनमें पेड़ पौधे, वन्य जीव आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को मंदिर जल प्रपात व मनोरम स्थल आदि का भ्रमण कराया गया जिसको देखकर समझकर बच्चे बहुत रोमांचित हुए।
इस स्कूल के बच्चे हुए शामिल
मॉडल स्कूल बिरसा,कन्या उत्कृष्ट विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय भूतना,हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह के छात्र एवं छात्राओं के साथ शिक्षक गण ने अपनी उपस्थिति देकर इस आयोजन को सफल बनाया जिसमे 120 बच्चों को नेचर ट्रेल के माध्यम से वन व वन्य जीवों की जानकारी देकर प्रकृति की अनुभूति कराया गया।बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए वनविभाग ने कंपाक्स,कैप देकर उत्साह वर्धन किया।साथ ही कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण किया।वनविभाग के द्वारा चित्र प्रतियोगिता, संगीत व प्रश्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने सराहनीय कार्य किया।इसके उपरांत वन मंडलाधिकारी बालाघाट व बैहर उपवनमंडलाधिकारी के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चे व शिक्षक तथा आसपास के ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया।इस आयोजन में बिरसा दमोह वनपरिक्षेञ का समस्त स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.