बुलन्द हौंसलों की ऊची उड़ान : डोंगरगढ़ के युवाओं ने केदारकांठा की 12500 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर डोंगरगढ के युवाओं ने उत्तराखंड में स्थित केदारकांठा पर्वत चोटी की चढ़ाई करने में सफलता पाई। डोंगरगढ़ के शिवोम प्रताप सिंह ने बताया कि श्री हनुमान भक्त युवा समिति ग्रुप के आलोक प्रताप सिंह, कोमल मालेकर, कमल किशोर शर्मा,आशीष अग्रवाल,कपिल तिवारी ने कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ।
उत्तराखंड के केदारकांठा पहुंचे तथा दो दिन में ही 12500 फीट ऊंची चोटी की चढ़ाई करने में सफल हुए। केदार कांठा का रास्ता 16 किमी पड़ता है। पर्वतीय चोटी पर पहुंचने पर तिरंगा फहराकर जयकारें लगाए। डोंगरगढ़ पहुंचने पर श्री हनुमान भक्त युवा समिति के सदस्यों व स्थानीय प्रबुद्धजनों ने खुशी व्यक्त कर स्वागत किया। वही आलोक प्रताप ने बताया की केदार कांठा में -15℃ के तापमान में चढाई चढ़ना बेहद रोमांच भरा रहा कठिन चढाई में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लक्ष्य पर पहुचने के बाद आंनद आया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.