15 फरवरी तक बढ़ाई जाए–सरिता घनश्याम सनोडिया
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए–सरिता घनश्याम सनोडिया
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी जिला में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद चल रही है। खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और बेमौसम बारिश के कारण खरीदी चालू हुए 40 दिन हो गए परंतु पंजीयन अनुसार अभी तक 40% धान की खरीदारी भी नहीं हो पाई है। अब शेष बचे 5 दिनों में 60% धान खरीदी किसी भी स्थिति में संभव नहीं है खरीदी नहीं हो पाई तो किसानों को भारी नुकसान होगा।
इस आशय का एक पत्र जिला पंचायत सदस्य सरिता घनश्याम सनोडिया ने सिवनी कलेक्टर को लिखा है जिसमे निवेदन किया गया है की किसान के पंजीकृत रकबों की पूर्ण फसल खरीदने के लिए धान खरीदी की अवधि एक माह बढाते हुए 15 फरवरी तक कर दी जाए। जिससे किसान का नुकसान न हो पाए ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.