शिवसेना ने बारदाने की राशि 40 रु दिलाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री के नाम एसडीएम महेश्वरी को दिया ज्ञापन
किसानो को उनका हक शासन को देना होगा : ईश्वर प्रसाद निषाद
बलौदाबाजार जिला में शिव सैनिकों ने सिमगा में जिला अध्यक्ष आदरणीय संतोष यदु जी के आदेश पर किसानों को बारदाने की राशि दिलाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के नाम एसडीएम टीआर महेश्वरी को ज्ञापन सौंपा। जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में नये फरमान से किसानों में हड़कंप मच गया है शुरुआत में किसानों को 25-30% बारदाने लाने पर ही धान खरीदी किया जाएगा बोला गया था। जिससे किसान इधर उधर घुमने के बाद बड़ी मात्रा में बाजार से 30 से 40 रुपए के दर से बोरा खरीदें है। अब शासन द्वारा 6 जनवरी से किसानों को बारदाना नहीं लाने कहा गया है। धान खरीदी के लिए रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक को नोडल बैंक बनाया गया है। जिनके जारी फरमान धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच गया है। शुरुआती आदेश से ज्यादातर किसानों ने बोरा खरीद रखा है। जो अब अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। किसानों को उनका सही दाम उन्हे सरकार दे जिनसे उन्हें राहत मिले। धान बिक्री से ही सभी किसान अपने आगे की घर में शादी विवाह या अन्य कार्यक्रमों के तैयारियां में लग जाते हैं सही समय पर उनकी राशि मिले यही हम सरकार से मांग करते हैं। ज्ञापन सौंपते समय जिला सचिव के साथ सिमगा नगर सचिव परमानंद यदु, किरवई अध्यक्ष संजु मार्कंडेय आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.