Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 10, 2022

जिला स्तरीय रोजगार मेले में 1547 युवाओं का हुआ चयन

 जिला स्तरीय रोजगार मेले में 1547 युवाओं का हुआ चयन



बालाघाट।जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगानर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आज 10 जनवरी 2022 को शासकीय पी0जी0कॉलेज, बालाघाट में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में में कुल 22 कंपनियॉं उपस्थित हुई एवं रोजगार के लिए कुल 1663 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। रोजगार मेले में कुल 1547 आवेदकों का नौकरी के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है। जिसमें नौकरी के लिए 924 एवं प्रशिक्षण उपरांत नौकरी के लिए 623 आवेदकों का चयन किया गया है। इस प्रकार से यह मेला युवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है और उन्हें रोजगार के अवसर सुलभ हुए है।


शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय बालाघाट में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, कलेक्टर बालाघाट एवं विवेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में 22 कंपनियों/संस्था की भागीदारी से आयोजित किया गया। जिला स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ श्रीमती रेखा बिसेन, प्रधान जिला पंचायत, श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, श्री राकेश सेवईवार एवं उपस्थित. जनप्रतिनिधि द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं माल्यापर्णन कर किया गया। जिसमें श्रीमती बिसेन द्वारा कहा गया कि जीवन में कुछ करना है तो हिम्मत हारकर मत बैठों, आगे बढ़ना ही युवाओं के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए । इस रोजगार मेंला को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया है जो कि रोजगार अवसर के लिए एक अच्छी पहल है।


इसी क्रम में कलेक्टर डॉ मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन में युवाओं से कहा गया कि उपलब्ध संसाधन का बेहतर उपयोग कर सही रास्ते का चुनाव कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए एवं इसी तरह आगामी प्रत्येक माह में आयोजित रोजगार मेले में सहभाग कर लाभ करना चाहिए। इस रोजगार मेले में प्रगति होम केयर एवं हास्पीटल द्वारा 169, व्ही द पीयूपील 90, आरएनके एजुकेशन जबलपुर द्वारा 105, एलआईसी बालाघाट 126, वर्धमान यार्न मण्डीदीप 25, आब्जरवेक्श सिक्येरीटी सर्विस 91, केपीस्टान सेक्यूरीटी सर्विसेस 86, कुलोदय टेक्नापैक गुजरात 81, विश्व शांति जन कल्याण संस्था बालाघाट 57, एपी जाब्स 63, एक्सजेंट एक्वा लखनउ 43, नाइस फार्मासिटीकल 35, यशस्वी ग्रुप जबलपुर 30, जस्ट डायल जबलपुर 05, पेटीएम गुजरात 64, एलएण्डटी छिंदवाडा26, मदर्सन अहमदाबाद 65, पटले फाउण्डेशन नागपुर 63, सीआईआई छिंदवाडा 70, पीएमकेकेवाय बालाघाट 140 उत्कर्ष 12 प्रतिभागियों को कुल प्रतिभागी पंजीयन 1663 में से  प्राथमिक चयन 1474 प्रतिभागी एवं 385 प्रतिभागी को जॉब आफर प्रदाय किया गया।


रोजगार मेले में श्री अशोक मेश्राम जिला रोजगार अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री ओमप्रकाश बेदुआ, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला प्रबंधक रोजगार दिलीप सिंह गोंड़, श्री मुकेश बिसेन, जिला प्रबंधक-एमईडी, श्री विरेन्द्र तिडके, जिला प्रबंधक-एमएण्डई, श्री शशांक तिवारी जिला प्रबंधक-आईबीसीबी, श्री अनिल चांदेवार, युवा सलाहकार श्रीमती ममता भीमटे-जिला प्रबंधक-सूक्ष्म वित्त, श्रीमती रश्मि मेश्राम जिला प्रबंधक-कृषि, श्री हरिराम, युवा सलाहकार, कंपनी प्रतिनिधियों व रोजगार मेले में उपस्थित बेरोजगार युवक/युवतियों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad