Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 10, 2022

कलेक्टर के निर्देश पर कंट्रोल रूम से होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए दवाईयों के घर पहुंच सेवा के लिए लगाई गई अतिरिक्त गाड़ी कलेक्टर ने स्वयं होम आईसोलेशन के मरीजों से बात कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग की

 कलेक्टर के निर्देश पर कंट्रोल रूम से होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए दवाईयों के घर पहुंच सेवा के लिए लगाई गई अतिरिक्त गाड़ी कलेक्टर ने स्वयं होम आईसोलेशन के मरीजों से बात कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग की



कंट्रोल रूम की हेल्पलाईन नंबर 7440203333 से लगातार दी जा रही सेवाएं


दवाइयों की आवश्यकता को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मी एवं पटवारियों द्वारा दवाईयों का किट किया जा रहा तैयार


ग्राम पंचायत स्तर पर दवाईयों की उपलब्धता तथा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सहायता के लिए पटवारी, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीन की माईक्रो लेवल टीम की गई तैयार




महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर -राजनांदगांव 10 जनवरी कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में स्थापित कंट्रोल रूम की हेल्पलाईन नंबर 7440203333 में लगातार सेवाएं दी जा रही है। यहां कोरोना जांच, होम आईसोलेशन के उपचार, कोविड अस्पतालाओं की जानकारी, दवाओं तथा एम्बुलेंस की जानकारी, डॉक्टरों की चिकित्सीय सलाह भी दी जाएगी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्वयं होम आईसोलेशन के मरीजों से बात कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग की। श्रीमती द्रोपती साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं बालिका विजिया श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के संबंध में मोबाईल फोन से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने बताया कि समय पर मिल रही दवाई और डॉक्टर से फोन पर बात हुई है तथा किसी तरह की तकलीफ नहीं है।


कलेक्टर के निर्देश पर कंट्रोल रूम से होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए दवाईयों के घर पहुंच सेवा के लिए अतिरिक्त गाड़ी लगाई गई है। होम आईसोलेशन के मरीजों को सकारात्मक परामर्श देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। उन्हें समय पर भोजन, पानी की जानकारी देने के साथ ही नियमित प्रॉपर फॉलोअप किया जा रहा है। एंटीजन सैम्पल स्थल पर ही कोविड संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित दवाईयों की उपलब्ध कराई जा रही है। 

जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 तीसरी लहर की संभावना और जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पूरी तैयारी की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है जिसमें लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके साथ ही दवाइयों की आवश्यकता को देखते हुए दवाईयों का किट भी तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी एवं  पटवारी इस कार्य में लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर दवाईयों की उपलब्धता के लिए पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीन की माईक्रो लेवल टीम तैयार की गई है। जो तत्काल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सहायता करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad