Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 10, 2022

एक ही लड़की से प्रेम संबंध रखने से विवाद पर एक अन्य की मदद से दोस्त की कर दी थी हत्या*

 *एक ही लड़की से प्रेम संबंध रखने से  विवाद पर एक अन्य की मदद से दोस्त की कर दी थी हत्या*

कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया -एक दोस्त अपने दोस्त की जान का दुश्मन सिर्फ इसलिए बन गया कि जिस लड़की से वह प्रेम करता था, उससे उसका दोस्त भी प्यार करने लगा था। आपस में बातचीत करने मौके पर बुलाया और विवाद के बाद हाथापाई शुरू होने पर एक अन्य दोस्त की मदद से चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी। गुनाह छुपाने आरोपियों ने शव झाड़ी में छुपा दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू नहर में फेंक दिया था, निशानदेही पर जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।


कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीसागर पारा में रहने वाले छात्र दीपेश शांडिल्य पिता राजेश कुमार 8 जनवरी की शाम घर से निकला, इसके बाद वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने कोतवाली थाना में सूचना दी कि दीपेश शाम को करीब 5.25 बजे घर से फोन बात करते निकला फिर वापस नहीं लौटा। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह ने बताया कि अनहोनी की आशंका जाहिर करने पर पुलिस के आला अफसरों को सूचित किया गया और उनके मार्गदर्शन में खोजबीन शुरू की गई। लोगों से पूछताछ में पता चला कि दीपेश को अंतिम बार शनी उर्फ आर्यन ठाकुर (18) पिता राजेन्द्र सिंह निवासी सीतामणी व विजय यादव (18) पिता रमेश यादव निवासी शनि मंदिर के पास सीतामणी के साथ देखा गया था। दोनों युवकों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पहले तो दोनों गुमराह करने लगे। लेकिन सख्ती बरतने पर बताया कि सनी उर्फ आर्यन ठाकुर जिस लड़की से प्यार करता है उसी लड़की से दीपेश शांडिल्य भी प्यार करता था। इसलिए दीपेश को बातचीत करने सनी व विजय ने रमेश गली सीतामणी के पास बुलाया। यहां से तीनों बात करते-करते रेलवे कॉलोनी सबस स्टेशन के पास पहुंचे। यहां पर सनी व दीपेश के बीच विवाद हो गया। इसके बाद हाथापाई भी शुरू हो गई। दीपेश ने बाजारू चाकू से विजय पर हमला कर दिया। इसके बाद विजय ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद सनी ने चाकू छीनकर पेट, पीठ और कमर पर अनेकों वार कर दिया। इस हमले से दीपेश की मौत हो गई। हत्या के दोनों ने अपना गुनाह छुपाने शव रेलवे कॉलोनी के सामने सब स्टेशन के पास दो रेलवे ट्रैक के बीच झाड़ी में छुपा दिया। मृतक का मोबाइल भी बंदकर यहां फेंक दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू नहर में फेंककर दोनों घर आ गए। आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शनि मंदिर के पास नहर से चाकू बरामद किया। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी सनी और विजय के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की है। उपरोक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक के अलावा एसआई लालन पटेल, एएसआई गणेश राम महिलांगे, आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, चंद्रकांत गुप्ता, अजय यादव, मनीष बघेल, मुकेश मार्बल की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad