*खबर का असर: कोरबा में लोगों को डरा धमकाकर पैसे मांगने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान, दिया जाँच का आदेश*
खबर का असर: ये कैसी सामुदायिक पुलिसिंग, मजदूर युवकों को डरा धमकाकर पैसे की मांग कर रहा मानिकपुर चौकी का प्रधान आरक्षक: एसपी से की गई शिकायत नामक शीर्षक से सेंट्रल न्यूज़ इंडिया पोर्टल में खबर को प्रमुखता से वायरल किया गया था। समाचार वायरल होने के कुछ ही देर बाद जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस थाना उरगा में पदस्थ सहायक निरीक्षक अनिल खांडे एवं पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के जांच हेतु नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा को जांच अधिकारी नियुक्त कर 02 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। शिकायत की जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुध्द उचित वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.