प्रतिभा पर्व वर्ष 2021-22 के रूप आयोजित की जावेगी अर्द्धवार्शिक परीक्षांए
बालाघाट -राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक समस्त विद्यार्थियो के लिए अर्द्धवार्शिक परीक्षाओ का आयोजन 17 से 24 जनवरी 2022 में प्रतिभा पर्व के रूप मे किया जावेगा। जिले मे अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 01 लाख 54 हजार विद्यार्थी इस प्रतिभा पर्व में सम्मिलित होगें।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एल मेश्राम ने बताया कि कक्षा 1 एवं 2 के छात्रो का मूल्यांकन प्रयास अभ्यास पुस्तिका तथा वर्क बुक से किया जावेगा। कक्षा 3 से 8 तक की कक्षाओ के लिए विषयवार वर्क सीट प्रदाय की जावेगी । परीक्षा में प्रत्येक विशय के दो खण्ड है। खण्ड “अ” कौषल आधारित प्रश्न होगें तथा खण्ड “ब” में प्रोजेक्ट वर्क आधारित प्रश्न होगें। खण्ड “अ” का पूर्णाक 30 अंको का तथा खण्ड “ब” का पूर्णाक 20 अंको का होगा। प्रत्येक विषय की प्रोजेक्ट वर्क बुकलेट छात्रो को परीक्षा के पूर्व उपलब्ध करा दी जावेगी। इस बुकलेट में दो प्रश्न रखे गये जिसे विद्यार्थियो को अपने अभिभावको की मदद से पूरा करना है एवं 25 जनवरी के पश्चात इस प्रोजेक्ट वर्क बुकलेट को विद्यालय में जमा करना है। खण्ड “अ” के प्रश्न कौशल आधारित है।
राज्य शिक्षा केन्द्र से प्राप्त समय सारणी के अनुसार विद्यालय में उपस्थित होकर वर्क शीट को हल करना पडेगा। प्रोजेक्ट वर्क तथा परीक्षाओ का मूल्यांकन 25 जनवरी तक पूर्ण किया जावेगा। नतीजो को आनलाईन किये जाने का कार्य 8 फरवरी तक किया जावेगा। प्रतिभा पर्व के दौरान किसी भी शिक्षक का अवकाश मान्य नही रहेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.