Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 10, 2022

कलेक्टर ने खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अधिक दामों पर विक्रय की शिकायतों के निराकरण के लिए जांच अधिकारी किया नियुक्त


कलेक्टर ने खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अधिक दामों पर विक्रय की शिकायतों के निराकरण के लिए जांच अधिकारी किया नियुक्त


सी एन आई न्यूज ब्युरो रिपोर्ट राजनांदगांव छत्तीसगढ़।


राजनांदगांव -10 जनवरी 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। कतिपय बड़े व्यापारियों एवं किराना व्यावसायियों द्वारा खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अधिक दामों पर विक्रय करने की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से मिलने पर जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने शिकायतों के निराकरण के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्वर चेलक एवं खाद्य निरीक्षक श्री अंगद ठाकुर को राजनांदगांव अनुविभाग, सहायक खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके को डोंगरगढ़ अनुविभाग, सहायक खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्ववर चेलक, खाद्य निरीक्षक श्री रूपेश साहू एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती कल्याणी मरकाम को डोंगरगांव एवं मोहला अनुविभाग, खाद्य निरीक्षक श्री विनोद सागर को खैरागढ़ अनुविभाग तथा खाद्य निरीक्षक सुश्री गरिमा सोरी को गण्डई-छुईखदान अनुविभाग के लिए जांच अधिकारी बनाया है। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नेमीचंद पटेल राजनांदगांव शहर, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया, अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर क्षेत्र के लिए तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अंगेश्वरी कचलाम को राजनांदगांव ग्रामीण, खैरागढ़, छुईखदान एवं गण्डई क्षेत्र में जांच कार्य में सहयोग करेंगे। कलेक्टर ने जांच अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad