16 वर्ष की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्त में|
16 वर्षीय छात्रा का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी जेल मे
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव की तलाश कर उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में बताया है कि जब स्कूल से निकली, तब विशाल यादव आया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने जबरदस्ती शादी करने की बात कही और उसकी मांग में सिंदूर भर कर गले में मंगल सूत्र पहना दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.