चिरायु टीम द्वारा स्कूली बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
पिथौरा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में कक्षा 6 वीं से 8 वीं में अध्ययनरत 50 बच्चों का स्वास्थ्य विभाग पिथौरा की चिरायु टीम द्वारा 7 जनवरी शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण सफलता पूर्वक किया गया। चिरायु टीम के डॉक्टर वीरेंद्र प्रजापति,लेखरंजन पटेल, तनुजा चंद्राकर,राजकुमारी बंजारे, बेनुराम सिन्हा ने उपस्थित सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानपाठक छबिराम पटेल, शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.