Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 7, 2022

रेल सुरक्षा बल की टीम मेरी सहेली महिला यात्रियों को सुरक्षा का एहसास दिला रही है

 रेलवे सुरक्षा बल की टीम मेरी सहेली महिला यात्रियों को सुरक्षा का एहसास दिला रही है|





बिलासपुर। रेल सुरक्षा बल की 'मेरी सहेली" टीम महिला यात्रियों को सुरक्षा का अहसास करा रही है। खासकर अकेली यात्रा करने वाली यात्रियों के पास जाकर टीम उनसे बात करती है और यह बताने का प्रयास करती है कि वह सुरक्षित है। यदि किसी तरह की परेशानी आती है तो उन्हें नंबर भी दिए जाते हैं, ताकि तत्काल मदद मिल सके।


लंबी दूरी की ट्रेनों में विशेष रूप से अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक पहल "मेरी सहेली" शुरू की गई थी। आरपीएफ ने इस उद्देश्य के लिए देश प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 244 "मेरी सहेली" दलों की तैनाती की है। आरपीएफ इन महिला यात्रियों से उनकी यात्रा के अंत में प्रतिक्रिया प्राप्त करती है, जिससे इस पहल की प्रभावशीलता का आंकलन किया जा सके।


इसे और अधिक बेहतर बनाया जा सके। इसके अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अन्य निवारक उपायों को भी लागू किया जा रहा है। स्टेशन में ट्रेन के पहुंचते ही मेरी सहेली टीम महिला यात्रियों पास पहुंचती है। उनका मोबाइल नंबर और सीट नंबर दर्ज करती है। ताकि किसी तरह मदद की आवश्यकता हो तो उन्हें तत्काल मिल सके।


इससे यात्रियों की संख्या का भी आंकलन किया जाता है। 840 स्टेशन व लगभग चार हजार कोचों में सीसीटीवी प्रणाली, महिला विशेष उपनगरीय ट्रेनों में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और महिला कोच में अनाधिकृत यात्रियों के खिलाफ नियमित अभियान संचालित करना शामिल हैं। इस टीम को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। यही है वजह की रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इसे और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad