Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 11, 2022

कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 



दल्लीराजहरा 10 जनवरी 2022


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला कोविड हॉस्पिटल व कोविड केयर सेंटरों में सभी आवश्यक व्यवस्था, मानव संसाधन व अन्य आवश्यक उपकरण आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव हेतु सावधानी जरूरी है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों में सभी आवश्यक व्यवस्था तैयार रखें। 


कलेक्टर ने विकासखंडवार कोविड-19 टेस्टिंग की जानकारी ली। उन्होंने शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कोविड-19 टेस्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में प्रतिदिन किए जा रहे कोविड सैंपल जांच की जानकारी ली। उन्होंने जिले में कोविड-19 के धनात्मक प्रकरण, होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे मरीज व जिला कोविड अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली।  


कलेक्टर ने 15 वर्ष से 18 वर्ष आयुवर्ग के कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी ली और शीघ्र ही वैक्सीनेशन का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों का नियमित काउंसलिंग करें। उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। 


कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु नियमित जनजागरूकता गतिविधि संचालित करें। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम के संचालन की जानकारी ली और कहा कि कंट्रोल रूम व्यवस्थित रूप से संचालित हो। उन्होंने कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि भुगतान की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर व कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी, डाॅ. ग्लेड, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ भूमिका वर्मा, डाॅ.देवेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।




CNI News, दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad