भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश के थानो में पंजाब के मुख्यमंत्री व तत्कालिन डी.जी.पी. के उपर दर्ज करायेंगे एफ.आई.आर.
दल्लीराजहरा :- आज भाजपा अनुसूचिति जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार पर आज भाजपा अनु.जा.मो. जिला बालोद की जिलाध्यक्ष मालती जोशी व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के आह्वान पर भाजपा अनु. जा. मो. दल्ली राजहरा के नगर अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) के नेतृत्व में घटना दिनांक 05 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पंजाब प्रदेश के फिरोजपुर शहर में सभा को संबोधित करने बठिंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा जा रहे थें तभी मार्ग में पंजाब के मुख्यमंत्री व तत्कालिन डी.जी.पी. द्वारा रचित षड्यंत्रकारी आंदोलनकारियों के द्वारा 20 में 25 मिनट रोककर वी.वी.आई.पी. सुरक्षा को तार-तार करते प्रधानमंत्री जी के जान पर खतरा पैदा किया गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री अपने आकाओं के निर्देश पर यह कुचक रचने का कुत्सित प्रयास किया है जबकि जहाँ काफिला रोका गया था वहाँ से पाकिस्तान का बार्डर जुडा हुआ है। जिसमें बड़ी घटना घटित हो सकती थी। पंजाब शासन व प्रशासन वी. वी.आई.पी. सुरक्षा कराने में अक्षम साबित हुआ है। पर दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस के देश भर के नेता ऐसी घटनाओं के निंदा करने के बजाय अक्षम शासन प्रशासन को बचाते हुए घटना पर विवादित व हास्यस्पद निदनीय बयान दे रहे है। जिसका भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यह कहना कि प्रधानमंत्री के काफिले पर हमला तो नहीं हुआ है? तथा यह राजनीतिक रंग है यह कहकर कांग्रेसियों के मन में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ पंडयंत्र का भाव स्पष्ट प्रतित होता है। इन्हीं षडयंत्रकारियों के खिलाफ अनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेशभर के थानों में दिनांक 10 जनवरी 2022 के दोपहार 1200 से 1. 00 बजे के मध्य प्रथम सुचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करायेंगे व जिला मुख्यायलयों पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा या छायाप्रति के समक्ष सायं 2:00 बजे से 4.00 बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए काली पट्टी बाधंकर व विरोध स्वरूप स्लोगन की तख्ती लगाकर मौन प्रदर्शन भाजपा अनुसूचिति जाती मोर्चा के नगर अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) , भाजपा अनु.जा.मो. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार , मंडल महामंत्री अनिल जामुरिया , मंडल मंत्री भागवत खुटे उपस्थित हुवे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.