Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 19, 2022

छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 मंत्रि-परिषद की गठित तीन सदस्यीय उपसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022


मंत्रि-परिषद की गठित तीन सदस्यीय उपसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा



रायपुर 19 जनवरी 2022/आवास एवं पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम तथा नियम में संशोधन हेतु अनुशंसा के संबंध में गठित मंत्रि-परिषद के उपसमिति की बैठक आयोजित हुई। मंत्रि-परिषद की तीन सदस्यीय उपसमिति की यह बैठक राजधानी के शंकर नगर स्थित आवास मंत्री श्री अकबर के निवास कार्यालय में ली गई।


बैठक में छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपसमिति के सदस्य राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा में भाग लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक में नियमितिकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण तथा इसके प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री जय प्रकाश मौर्य वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धप्पड़ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।.  CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad