नगर विधायक से मिले जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा ने कबड्डी मैट उपलब्ध कराने रखी बात
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
बिलासपुर ज़िला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा ने बिलासपुर जिले के सभी ब्लॉक को कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने मांग रखी इस संबंध में जानकारी देते हुवे रूप सिंह नेटी ने बताया कि मंगला चौक के पास चौपाटी पर बिलासपुर नगर विधायक शैलेश पांडेय से जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा ने कबड्डी का मैट उपलब्ध कराने के लिए अपनी बात रखा इस पर सहमति देते हुवे नगर विधायक ने 6 लाख रु अपने विधायक मद से देने की घोषणा किया
और कबड्डी मैट के लिए राशि भेजने की बात कहा विधायक मद से मिलने वाली राशि कागजी कार्यवाही के बाद कलेक्टर महोदय के सहमति के बाद राशि कबड्डी मैट उपलब्ध हो जाएगा इस बातचीत के दौरान जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रदीप यादव , एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ,विक्की जायसवाल आदि लोग मौजूद थे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.