Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 19, 2022

कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के 29 परिजनों के लिए 14 लाख 50 हजार रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत अब तक 346 परिजनों के लिए 01 करोड़ 73 लाख रूपये स्वीकृत 59 आवेदन पत्र अस्वीकृत ।

 मुंगेली 

मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट  7898330621



मुंगेली 19 जनवरी  2022// कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों अथवा आश्रितों को अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने हेतु आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और विषय-विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल थे। बैठक में कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों एवं आश्रितों से प्राप्त आवेदन पत्रों  की जाॅच एवं परीक्षण किया गया। आवेदन पत्रों की जाॅच एवं परीक्षण उपरांत 29 आवेदन पत्रों की स्वीकृति दी गई। स्वीकृत आवेदन पत्रों के आधार पर कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों और आश्रितों के बैंक खाते में प्रति व्यक्ति 50 हजार रूपये की मान से 14 लाख 50 हजार रूपये की राशि अंतरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 के कुल 434 आवेदन प्राप्त किये गये थे। इनमें से 375 आवेदन पत्र पात्र और 59 आवेदन पत्र अपात्र पाये गये। अब तक 346 प्रकरणों में 01 करोड़ 73 लाख रूपये स्वीकृत की गई है और उनके बैंक खाते में राशि अंतरित की गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad