मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली 19 जनवरी 2022// राज्य शासन द्वारा 4 प्रतिशत और उससे अधिक कोविड पाॅजिटिविटी दर वाले स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल का संचालन बंद किये जाने के संबंध में जिला कलेक्टर को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके परिपालन में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के विकासखण्ड मुंगेली में कोविड पाॅजिटिविटी दर 4 प्रतिशत से अधिक होने पर विकासखण्ड मुंगेली में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 19 जनवरी 2022 तक बंद रखने के निर्देश थे। लेकिन वहां 19 जनवरी 2022 तक पाॅजिटिविटी दर में कमी नहीं आई। इसे देखते हुए कलेक्टर वसंत ने विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों और जवाहर नवोदय विद्यालय, बालक एवं बालिका छात्रावास को अब 26 जनवरी 2022 तक बंद रखने के निर्देश दिये है। पूर्व की भांति आॅनलाईन कक्षाओं का संचालन तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी टू ईट का वितरण, गर्भवती माताओं एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को टिफीन के माध्यम से गरम भोजन यथावत प्रदान करने, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निर्धारित मीनू अनुसार गरम भोजन एवं पोषण सामग्री का वितरण यथावत करने, गृह भेंट के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा तथा सजग अभियान अंतर्गत इसीसीइ गतिविधियां जारी रखने सहित समय-समय पर शासन द्वारा कोविड 19 (कोरोना वायरस) हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.