आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका
के लिए 21 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित
बालाघाट।महिला एवं बाल विकास परियोजना बैहर के अंतर्गत दो आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्त्ता एवं एक आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिए इच्छुक महिलाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र आगामी 21 जनवरी 2022 तक महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय बैहर में जमा किये जा सकते है।
महिला एवं बाल विकास परियोजना बैहर के अंतर्गत ग्राम बिठली के आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यकर्त्ता, ग्राम लूद के सर्राटीटोला आंगनवाड़ी केन्द्र में मिनी कार्यकर्त्ता एवं ग्राम कोयलीखापा के नयाटोला आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका का पद रिक्त है। इन पदों पर नियुक्ति की इच्छुक महिला उम्मीदवार आगामी 21 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। आवेदक महिला को संबंधित ग्राम की निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 01 जनवरी 2022 को 18 से 45 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के लिए आवेदक महिला को हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.