स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, फ्रंट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के
बीमार लोगों से प्रिकाशन डोज लगवाने की अपील
बालाघाट।कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, फ्रंट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को कोविड वैकसीन का प्रिकाशन डोज लगाने का निर्णय लिया गया है। 10 जनवरी 2022 से ऐसे लोगों को प्रिकाशन डोज लगाना प्रारंभ कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने जिले के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, फ्रंट लाईन वर्कर के अंतर्गत आने वाले राजस्व विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस के जवानों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड वैकसीन का घ्र प्रिकाशन डोज शीघ्र लगवायें। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक की आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों से भी अपील की गई है कि वे कोविड वैकसीन का प्रिकाशन डोज शीघ्र लगवायें और अपनी स्वयं की सुरक्षा के साथ ही परिवार के अन्य को भी संक्रमण से बचायें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप ने बताया कि स्वासथ्य कार्यकर्त्ता(HCW), फ्रंटलाईन वर्कर (FLW) तथा 60 वर्ष या अधिक आयुवर्ग के कॉमर्बिड अर्थात हाईपर टेंशन, डायबिटिज, केंसर आदि गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों कोकोविड वैक्सीन का प्रिकाशन डोज दिया जायेगा। कोविड-19 टीके का दूसरा डोज लगने के बाद जिनके 9 माह पूर्ण होते आयेंगे, उनको प्राथमिकता से प्रिकॉशन डोज दिया जायेगा। जो नागरिक कोविन पोर्टल पर HCW, FLW की श्रेणी में पंजीकृत है, उनको कोविन पोर्टल पर इंट्री करने के बाद ही टीकाकृत किया जायेगा। जो नागरिक कोचिन पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है उनका रिकार्ड संबंधित CVC पर रखा जायेगा। संबंधित नागरिकों को प्रिकॉशन डोज का सर्टिफिकेट भौतिक रूप से दिया जायेगा। हितग्राहियों को वही प्रिकाशन डोज लगेगा जो दूसरे डोज में लगाया गया था।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.