Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर चोरी हुआ संपूर्ण मशरुका बरामद

 मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर चोरी हुआ संपूर्ण मशरुका बरामद

> आदतन अपराधी लखन राजपूत सहित दो विधि से संघर्षरत बालक चोरी के मामले में लिये गये पुलिस हिरासत में >साउंड सिस्टम सहित 69 हजार रुपये का मशरुका बरामद*

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.01.2022 को डॉ. प्रभात कुमार पाणिग्राही चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये कि दिनांक 10.01.2022 की रात्रि में इनके किराये के मकान से अज्ञात चोरों द्वारा मकान का दरवाजा तोड़कर SONY कंपनी का पार्टी स्पीकर कीमती लगभग 35 हजार रुपये, SAMSUNG कंपनी का माइक्रोवेव कीमती लगभग 4000

रुपये, JAGUAR कंपनी का शॉवर सैट कीमती लगभग 30 हजार रुपये और घरेलू उपयोग के कुछ अन्य सामान कुल कीमती लगभग 69000 रुपये चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर *चौकी मानिकपुर में अपराध क्रमांक 38/2022 धारा 457, 380 भादवि* कायम कर *पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू व थाना प्रभारी कोतवाली श्री रामेंद्र सिंह* को हालात अवगत कराने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ हेतु निदेर्शित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शनानुसार मानिकपुर पुलिस चौकी के स्टॉफ द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से 24 घंटे के भीतर अथक परिश्रम करते हुए *आरोपी लखन राजपूत पिता स्व. दशरथ राजपूत उम्र 19 वर्ष सा. रामसागरपारा कोरबा थाना कोतवाली कोरबा* व दो विधि से संघर्षरत बालकों के संयुक्त कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरुका SONY कंपनी का पार्टी स्पीकर कीमती लगभग 35 हजार रुपये, SAMSUNG कंपनी का माइक्रोवेव कीमती लगभग 4000 रुपये, JAGUAR कंपनी का शॉवर सैट कीमती लगभग 30 हजार रुपये और घरेलू उपयोग के कुछ अन्य सामान कुल कीमती लगभग 69000 रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। *उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी लखन राजपूत व दोनों विधि से संघर्षरत बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में चालान किये जा चुके हैं।*

*उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रआर संतोष सिंह,आर. जयप्रकाश यादव, आर. आलोक टोप्पो, आर. अशोक पाटले, आर. गोपी दिव्य, आर. यशवंत दिवाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad