गुड़ाखू और गुटके की खुलकर हो रही है कालाबाजारी।
डौंडीलोहारा :- गुड़ाखू और गुटके की कालाबाजारी आज बाजारों में बहुत ही तेजी से चल रही है कोरोना की तीसरी लहर की आहट से लोगों की चिंता बढ़ गई है तो वही दूसरी ओर आपदा में अवसरवादी लोग अभी सक्रिय हो गए हैं जहां सबसे ज्यादा बिकने वाली गुटका व तंबाकू अभी से नगर के दुकानों में जाम हो गई है ।
अगर कोई छोटे दुकानदार गुड़ाखू या गुटका मांग रहा है तो भी एमआरपी से अधिक दर पर दी जा रही है इसकी पुष्टि इस बात से हो रही है कि जो नामी कंपनी का गुटका पाउच अभी तीन-चार दिन पहले नगर के हर पान ठेला से लेकर होटलों ढाबों किराना दुकानों और नगर के हर चौक चौराहे गली मोहल्लों में मिलता था वह अब कई दुकानों से गायब हो गया है किसी दुकान में मिल रहा है तो बढ़े हुए दामों में दुकानदारों बेच रहे हैं।
ग्राम डौंडीलोहारा के छोटे व्यापारी ने बताया कि अब ₹125 में मिलने वाले गुटका का पूडा अब 150 रुपए में और गुड़ाखू जो 180 रूपये में मिलता था वह अब 300 रुपए तक मिल रहा हैं ऐसे में इन्हें भी दाम बढ़कर बेचना पड़ रहा है इसी तरह के दूसरे सर्वाधिक मांग वाले तंबाकू उत्पादों की भी है जानकारी के मुताबिक इन उत्पादों के कई विकराल विक्रेताओं ने ना सिर्फ अपने पास मौजूद स्टाक को ही जाम कर लिया बल्कि थोक विक्रेताओं के पास से अतिरिक्त उठाओ कर उसे लॉकडाउन के दौरान ऊंची कीमतों में बेचने का कालाबाजारी शुरू करने के लिए रोक दी गई हैl
CNI news डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.