भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा में की गई चूक के लिए पंजाब के राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
डौंडीलोहारा :- विगत दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रवास के दौरान कांग्रेस के चन्नी सरकार के द्वारा उनके सुरक्षा में चूक करने की साजिश के खिलाफ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे छत्तीसगढ़ में जिला व मंडल मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला व मंडल संगठन के द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन दिनांक 12 जनवरी को सुबह11 से किया गया इसी तारतम्य में डौंडीलोहारा मंडल के अध्यक्ष जगत पाल सिन्हा के नेतृत्व में
कोविड के नियमों के ध्यान रखते हुए पंजाब के राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति
सदस्य देवेन्द्र जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे इसके अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री धन्नु यादव, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य धिरेन्द्र टांक, मोर्चा के मंडल कार्यकारिणी सदस्य धर्मेन्द्र निषाद, मनीष साहू उपस्थित थे.इस संबंध में देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जिस प्रकार से पंजाब के राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा में चूक की है
बेहद निंदा जनक है इस कृत्य से कांग्रेस के नियत में साजिश की बू आ रही है , राजनीति, में विचार धारा को लेकर एक दुसरे खिलाफ व विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन विचार धारा का विरोध करते करते किसी राजनेता को जान से मारने तक साजिश करने वाले ऐसे राजनीति दल के कृत्यों को देश की जनता देख रही है आगामी चुनावों में मुंह तोड़ जवाब जरूर देगी.।
CNI News डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.