Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

दल्ली राजहरा युवा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।

 दल्ली राजहरा युवा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प। 





दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विश्वभर में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, प्रखर आध्यात्मिक गुरु एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस मनाया गया। 


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वर्चुअल युवा रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्य का उद्बोधन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमे उन्होंने नए भारत मे युवाओं की भागीदारी का विषय रखा। इसके पश्चात भाजयुमो के कार्यकर्ता द्वारा  कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 


नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि युवा दिवस के अवसर आयोजित वर्चुअल युवा रैल्ली में देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक आशा की दृष्टि से, एक विश्वास की दृष्टि से देखती है क्योंकि, भारत का जन भी युवा है, और भारत का मन भी युवा है. हम युवा मोर्चा के साथी भी राष्ट्रहित का कार्य ऐसी ही संकल्पित होकर कर रहे है ताकि भारत विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना सकें। 



इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमनदीप सिंह भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अरविंद सौरभ, राजकुमार गुप्ता,महामंत्री एमएस श्रीजीत कोषाध्यक्ष सौरभ लोढा, मंत्री चाणक्य, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष पाठक,कार्यकरणी सदस्य संतोष यादव, बिट्टू कनोजिया, मैजिक, प्रमोद उपस्थित थे।




CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad