26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित
बालाघाट।प्रदेश शासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार उरांव ने 26 जनवरी 2022 को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने, देशी मदिरा बाटलिंग ईकाई, स्टोरेज भाण्डागार एंव अन्य लायसेंसी परिसर बंद रखने के निर्देश दिए गए है। इस प्रकार 26 जनवरी को शुष्क दिवस होने के कारण जिले की समस्त मदिरा दुकानों में समस्त प्रकार का क्रय विक्रय पूर्ण रूप से बंद रखा जायेगा । आबकारी वृत्त बालाघाट, लांजी, वारासिवनी, कटंगी, बैहर पूर्व एवं बैहर पश्चिम के आबकारी उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 जनवरी 2022 को रात्री 11.30 बजे से सभी लायसेंसी परिसर को बंद रखने की कार्यवाही करें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.