केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में मनाया
गया राष्ट्रीय युवा दिवस एवं राष्ट्रीय युवा उत्सव
बालाघाट।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में दिनांक 12 से 17 जनवरी 2022 तक विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 12 जनवरी 2022 को प्रभात फेरी निकाली गई ।जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विवेकानंद जी के विचारों को बैनर पर लिखकर नारे लगाए गए। इसी तारतम्य में विद्यालय के शिक्षक श्री संजय डोंगरे द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए । विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं कविता प्रस्तुत की गई ।इस कार्यक्रम का संचालन श्री अजीत मेश्राम, श्रीमती वीणा मिश्रा ,श्री निशांत जैन द्वारा किया गया। दिनांक 13 जनवरी 2022 को कला शिक्षक श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा विद्यालय स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई । दिनांक 15 जनवरी 2022 को श्रीमती अर्चना कावड़े, अंकिता पुरोहित एवं निशांत जैन द्वारा कक्षा छठवीं से आठवीं तक "स्वामी विवेकानंद" शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई । इसी तरह कक्षा 9वीं से 12वीं तक श्रीमती वीणा मिश्रा द्वारा "बेहतर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका" शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई ।दिनांक 17 जनवरी 20 22 को, क्रीडा प्रशिक्षक श्री नितीश बारेवार द्वारा आभाषी रूप में योगा प्रदर्शन एवं सूर्य नमस्कार करवाकर इस उत्सव का समापन किया गया । इस संपूर्ण कार्यक्रम के समन्वयक रहे श्री श्रवण बोडेले।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.