कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा प्रगतिशील किसानों से की गई चर्चा
जैविक चिन्नौर का उत्पादन बढ़ाने दिये गये निर्देश
बालाघाट।23 जनवरी 2022 को कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछलीपालन विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग के प्रमुख, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा बालाघाट जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर जिले के प्रगतिशील किसानों से सम्पर्क कर उनसे चर्चा की गई।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिंह द्वारा ग्राम-बेहरई तहसील लालबर्रा में श्री राधेलाल पटले के लालबर्रा चिन्नौर फार्मर प्रोड्युस कम्पनी लिमिटेड (FPO) के किसानों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। चिन्नौर फार्मर प्रोड्युस कम्पनी लिमिटेड (FPO) द्वारा आयुक्त श्री सिंह को स्मृति स्वरूप चिन्नौर चावल प्रदान किया गया। बैठक के दौरान आयुक्त श्री सिंह द्वारा जिले में चिन्नौंर उत्पादक कृषकों के उत्पाद, मार्केटिंग एवं विपणन कैसे किया जाए इसके लिये विभाग से क्या प्रयास किये जा रहे है, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों की मांग अनुसार आयुक्त श्री सिंह द्वारा एम.एस.एम.ई. द्वारा चिन्नौर प्रोसेसिंग प्लांट स्थापना का प्रस्ताव, चैनमाउंटेड हारर्वेस्टर के प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजे के निर्देश दिये गये एवं कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन हेतु कृषि पत्रिकाएं चौपाल स्तर पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री सिंह ने कृषि यंत्रीकरण एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की जानकारी पंचायत स्तर पर तथा चौपाल के माध्यम से प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये। जिले में चिन्नौर धान का उत्पादन जैविक तरीके से ही किया जाता है, अतः इसके विपणन हेतु बड़ी कंपनियों जैसे- दावत, आई.टी.सी. से बात के करने के भी निर्देश दिये गए। जिले के कृषक को चिन्नौर के बीज उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषि वैज्ञानिक डॉ. उत्तम बिसेन एवं उप संचालक कृषि श्री राजेश खोबरागडे़ से चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने बीज उत्पादन को बढ़ाये जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर जिले में अधिक से अधिक एफ.पी.ओ. तैयार कर चिन्नौर को देश-विदेश में निर्यात किया जाने की रणनीति से अवगत कराने निर्देशित किया गया।
आयुक्त श्री सिंह द्वारा ग्राम-तुमाड़ी तहसील-वारासिवनी के गन्ना उत्पादक उन्नतशील कृषक श्री कुवंर सिंह बिसेन के गन्ना प्लांट का भ्रमण किया तथा पारंपरिक रूप से गुड़ तैयार करने की विधि की जानकारी ली गई। जिले में इसके विस्तार हेतु निर्देशित किया गया । ग्राम-नैतरा तहसील-लालबर्रा के उन्नतशील कृषक श्री ओमप्रकाश ठाकरे के ठाकरे मछली फार्म नैतरा भ्रमण किया गया। जिसमे किसानों द्वारा मछ्ली पालन के विधियों की जानकारी ली गई और अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश के साथ जिले में मछली पालन हेतु किसानों का एफ.पी.ओ. के गठन हेतु भी निर्देशित किया गया।
कृषि उत्पादन आयुक्त के भ्रमण दौरान जिले के उप संचालक कृषि श्री राजेश खोबरागड़े, उप परियोजना संचालक आत्मा सुश्री अर्चना डोंगरे, उप संचालक पशुपालन श्री अतुलकर, उप संचालक मत्स्य श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे, सहायक संचालक उद्यान श्री सी.बी.देशमुख, कृषि वैज्ञानिक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. उत्तम बिसेन, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री सुनील सोने, मण्डी उप निरीक्षक श्री मनोज पटले एवं अन्य विभागीय अमले भ्रमण में उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.