कलेक्टर डॉ. मिश्रा 26 जनवरी को मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगें
पुलिस लाईन ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह
बालाघाट -कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा 26 जनवरी 2022 को जिला मुख्यालय बालाघाट में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगें और परेड की सलामी लेंगें। कलेक्टर डॉ मिश्रा 26 जनवरी को प्रात: 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगें और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगें। इसके बाद परेड में शामिल जवानों द्वारा मार्चपास्ट किया जायेगा। मार्चपास्ट के बाद विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां निकाली जायेंगी। झांकियों के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। कार्यक्रम में कक्षा 01 से 10 तक के बच्चों को शामिल नहीं किया जायेगा। जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। ऐसी जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत जहां पर प्रशासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होंगें वहां पर कार्यालय प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। जिन नगरीय निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष कार्यरत हैं, वहां पर उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा और शेष नगरीय निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.