स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022
बालाघाट शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट के प्राचार्य डॉ गोविंद सिरसाटे ने बताया कि महाविद्यालय के सत्र-2021-22 के स्वाध्यायी कक्षा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर-2021 की परीक्षा हेतु स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि राजा शंकर शाह विष्वविद्यालय छिंदवाड़ा के दिनांक 20 जनवरी 2022 के निर्देशानुसार परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन भरने की बिना बिलम्व शुल्क के अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022 तक है। इस तिथि में अनिवार्य रूप से अपना परीक्षा आवेदन पत्र एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से भरें। इस तिथि में जो छात्र-छात्रायें परीक्षा आवेदन पत्र नही भरते है तो किसी प्रकार की परेशानी के लिये वे स्वयं जिम्मेदार होगें। परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा फार्म संबंधित महाविद्यालय से एप्रूवल करवाना अनिवार्य है उसके बाद ही परीक्षा फार्म भरा जावेगा।
एम.ए.,एम.काम., एम.एस.सी (गणित) तृतीय सेम. नियमित एवं स्वाध्यायी, एम.एम.सी., बी.एड. तृतीय सेमे. नियमित, एल.एल.बी., बी.एस.सी बी.एड., बी.ए. बी.एड. तृतीय एवं पंचम सेम नियमित कक्षाओं की समय-सारणी विष्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दी गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.