आवासीय को व्यावसायिक में रेगुलाइजेशन कर देने से निगम को करोड़ों रुपए की आय भी होगी। आवासीय प्रायोजन में लंबे समय से लोग व्यावसाय कर रहे हैं। यह एक तरह से इलिगल...
भिलाई - आज मेयर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खत लिखा है। इस खत से शहर को बड़ी राहत की उम्मीद है। राहत इसलिए क्योंकि जितने भी शहर में आवासीय जगहों पर व्यावसाय चल रहे हैं, उनका रेगुलाइज होगा।
साथ ही ऐसे जगहों के आवासीय से व्यावसायिक प्रायोजन किया जाए। शहर के सभी प्रमुख मार्गों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे निगम को करोड़ों रुपए की आय भी होगी।
मेयर नीरज ने सीएम से मांग करते हुए कहा है कि, अब शहर की जरूरत के हिसाब से ये आवश्यक हो गया है। आवासीय प्रायोजन में लंबे समय से लोग व्यावसाय कर रहे हैं। यह एक तरह से इलिगल है। इससे व्यापारियों के मन में एक भय रहता है कि कब कार्रवाई हो जाएगी
कब उन्हें हटा दिया जाएगा जबकि, उन इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान शहर की जरूरत है। पहले इसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन अब ज्यादा जरूरत है। इससे निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
आवासीय को व्यावसायिक में रेगुलाइजेशन कर देने से निगम को करोड़ों रुपए की आय भी होगी। मेयर नीरज ने सीएम भूपेश को यह भी बताया है कि नेहरू नगर, राधिका नगर, वैशालीनगर, सुपेला, कोहका-कुरुद, रामनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नंदिनी रोड समेत
कई इलाकों में आज भी आवासीय प्रायोजन में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही है। अगर आवासीय को व्यावसायिक प्रायोजन में बदलने के लिए प्रदेश सरकार कोई नियम या राहत दे तो शहर को बड़ी राहत होगी। निगम को करोड़ों रुपए की आय होगी।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.