सौरभ भुगड़ी की दीक्षा 27को
सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद- मुमुक्षु सौरभ भुगड़ी के मन पर अभी अभी सम्पन्न हुए चातुर्मास अवधि में गुरूवर्या स्नेहयशा श्रीजी के प्रवचन का ऐसा प्रभाव पड़ा कि उनके जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल गई।जीवन की नश्वरता और असारता की बातें मन के रास्ते हृदय में उतर गई।अपनी आत्मा को मोक्षमार्ग का पथिक बनाने को तत्पर सौरभ भुगड़ी 27 जनवरी को राजनांदगांव में दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं।
27जनवरी को राजनांदगांव में 8 लोगों की दीक्षा आचार्य श्री जिन पीयूषसागर जी महाराज साहब की निश्रा में सम्पन्न होने जा रही है उनमें 9वा नाम बालोद के सौरव भुगड़ी का है। जिस मार्ग को सौरभ ने चुना है उस राह का पथिक बनने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ता है किन्तु सौरभ भुगड़ी की दीक्षा की घोषणा ने सबको अचंभित कर दिया क्योंकि किसी को भी इस बात का उन्होंने आभास तक नहीं होने दिया था कि वह कभी दीक्षा भी ले सकते हैं। 24 जनवरी को जब व्हाट्स एप में उनके दीक्षा की घोषण होने की जानकारी लोगों को हुई तो इसकी सच्चाई जानने लोगों के फोन बजने लगे ।जब इस बात की सत्यता की पता चली तो बालोद श्रीसंघ के लोगों ने उन्हें राजनांदगांव से बुलवा कर उनका अभिनंदन पूरे मन से एवं उत्सवपूर्ण माहौल में सम्पन्न किया। मेहंदी, हल्दी, केसर छांटा आदि सभी पारंपरिक रस्मे पूर्ण कर अपना स्नेह एवम आशीष प्रदान किये।इस अवसर पर सम्भव नाथ जैन मंदिर के सदस्यों ने अभिनदंन पत्र सौंपकर उनके लिये मंगलकामना की।श्री संघ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जैन ने इस अवसर पर कहा की संयम का मार्ग चुनना आसान बात नही है,मात्र दो दिन में ही हमारे बीच का यह छोटा सा सौरभ अब हमारे लिए वंदनीय होने जा रहा है।आज हम इसे आशीर्वाद दे रहे है,कल हम इन्हें वंदन करेंगे।उन्होंने सौरभ के पिता शांतिलाल एवम माता श्रीमति वंदना भुगड़ी को नमन करते हुए कहा कि इतने सीमित समय मे अपने पुत्र को संयम मार्ग में जाने देने की अनुमति देने भी वीरता का कार्य है।इससे पूर्व एक जुलूस के रूप में मुमुक्षु सौरभ भुगड़ी तथा उपध्यान तप के तपस्वी प्रमोदकुमार गोलछा तथा ऋषभ चौरड़िया को बाजे के साथ ओसवाल भवन से जैन मंदिर तक ले जाया गया जहाँ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।पूरे कार्यक्रम को बहुत ही सीमित समय मे अच्छे ढंग से श्रीमति त्रिशला चौरड़िया ने संभनाथ जैन महिला मंडल के सदस्यो के सहयोग से संपादित कराया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.