रायपुर, 07 जनवरी 2022
अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत वर्ष 2021 से नियमित रूप से हर परिस्थिति में भूखे जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। जिसमे संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल में दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों सहित सैकड़ों जरूरतमंदों को इस कार्य के 372वें दिन निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया। साथ ही प्राप्त जानकारी अनुसार प्रत्येक दिन दूर दराज से आने वाले नए मरीजों के परिजनों को ठंड शीतलहर से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन गर्म कपड़े, कम्बल भी संस्था द्वारा वितरण किया गया।
ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.