Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 7, 2022

दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन



12 जनवरी को डाबरी में लगेगा शिविर

बालाघाट- कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन शिविरों के आयोजन के लिए स्थान एवं तिथियां निर्धारित कर दी गई है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी तरह के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवायें उपलब्ध कराना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को बिरसा विकासखंड के ग्राम डाबरी में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार 13 जनवरी को बैहर विकासखंड के ग्राम गढ़ी, 20 जनवरी को परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम चालिसबोड़ी, 27 जनवरी को बैहर विकासखंड के ग्राम बिठली, 03 फरवरी को किरनापुर विकासखंड के ग्राम किन्ही, 10 फरवरी को लांजी विकासखंड के ग्राम टेमनी, एवं 17 फरवरी 2022 को परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम मझगांव में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर निर्धारित तिथियों में प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक संचालित किये जायेंगें। ग्रामीण जनता से अपील की गई है कि वह अपने करीब के गांव में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad