सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाई गई कार्ययोजना
बालाघाट-सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत 08 से 20 जनवरी 2022 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत 08 जनवरी को बसों में यातायात नियमों का पालन एवं कोरोना गाईडलाईन के पालन की जांच की जायेगी। 10 जनवरी को शासकीय कार्यालय के सामने हेलमेट चेकिंग का कार्य किया जायेगा। 13 जनवरी को नूतन कला निकेतन के विद्यार्थियों द्वारा प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 14 जनवरी को शासकीय जटाशंकर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 18 जनवरी को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से हेलमेट वितरण का कार्यक्रम चलाया जायेगा। 20 जनवरी को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में यातायात जागरूकता कार्यशाला एवं विद्यार्थियों द्वारा पालकों को यातायात नियमों के पालन संबंधी चिटृठी लिखवाने के कार्यक्रम किया जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.